बच्चों को हो रहा है सबसे जादा ख़तरा मोबाइल ,टेबलेट, TV को देखने से हो जायें सावधान ? जाने केया केया बीमारी हो सकता है पूरा पढ़े.......
यदि आपका बच्चा स्मार्टफोन-टैबलेट से खेलता है तो हो जाइये सावधान !
ऐसे लोगों के लिए यह काम की खबर हो सकती है, जिनके बच्चे अभी छोटे हैं. दरअसल एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य उपकरणों पर अधिक समय व्यतीत करने से आपके बच्चे के वाक विकास में देरी हो सकती है.
शहर में वर्ष 2011 से 2015 के बीच किए गए इस अध्ययन में छह माह से दो वर्ष तक के 894 बच्चों को शामिल किया गया. बच्चों के माता-पिता के अनुसार 18 माह तक की जांच में करीब 20 प्रतिशत बच्चों ने औसतन 28 मिनट तक इन उपकरणों का इस्तेमाल किया.
भाषायी सीख में देरी से जुड़ी जांच में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अभिभावकों ने बच्चों के उपकरण की इस्तेमाल की अवधि जितनी अधिक बताई, उनके बच्चों के वाक विकास में उतनी ही देरी पायी गयी. अनुसंधान में पाया गया है कि स्क्रीन टाइम में हर 30 मिनट की देरी पर वाक विकास में विलंब का खतरा 49 प्रतिशत तक बढ़ जाता है
एक नये अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि दिन में तीन घंटे से अधिक समय तक टीवी, स्मार्टफोन या टैबलेट का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को मधुमेह का खतरा अधिक हो सकता है.
अध्ययन के शोधार्थियों का कहना है कि तीन अथवा तीन घंटे से अधिक समय तक टीवी या फोन की स्क्रीन देखने का संबंध ऐसे कारकों से हैं, जो बच्चों में मधुमेह के विकास से जुड़े हुये हैं.
अधिक देर तक टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर समय बिताने से शरीर में वसा एवं इंसुलिन की प्रतिरोध क्षमता का संतुलन बिगड़ जाता है. अग्नाशय द्वारा तैयार किए जाने वाले हार्मोन इन्सुलिन का कार्य रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करना होता है.
शोधार्थियों ने चयापचय एवं कार्डियोवैस्कुलर जोखिम की श्रंखला के अध्ययन के लिये ब्रिटेन के 200 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौ-10 साल के करीब 4,500 बच्चों के नमूने एकत्रित किये.
जिन कारकों का अध्ययन किया गया उनमें रक्त वसा, इंसुलिन प्रतिरोध, भूखे रहने पर रक्त शर्करा का स्तर, जलन पैदा करने वाले रसायन, रक्तचाप और शरीर की वसा आदि थे. बच्चों से प्रतिदिन टीवी अथवा कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर बिताने वाले समय के बारे में पूछा गया था.
Comments
Post a Comment