चेहरे पर चमक लाए ओर चेहरे का काला दाग धब्बा तिल मुँहासे को ख़त्म करे देशी अर्वेदिक तारीके घरपर ही जाने कैसे पूरा पढ़े



गोरा और निखरा हुआ चेहरा सबको ही अच्छा और आकर्षक लगता है। लेकिन गोरे निखरे चाँद से चेहरे पर जब दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं तो तब उस पर मानो ग्रहण जैसा लगने लगता है। लंबे समय तक धूप में रहने से, प्रदूषण के कारण, या फिर उम्र बढ़ने के कारण, और हार्मोन में बदलाव के कारण भी चेहरे की त्वचा बेजान सी हो|
जाती हैं,और उस पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इनके कारण ही आपकी सौन्दर्यता पर दाग लग जाता है। वैसे तो इससे निजात पाने के लिए कई तरह के कॉज़्मेटिक ट्रीटमेंट (cosmetic treatment) हैं लेकिन इन कुछ घरेलु उपायों के द्वारा भी आप अपनी सौन्दर्यता को निखार सकते हैं


नींबू का रस
नींबू सबसे अच्छा ब्लीचिंग एजेंट होता है जो कि चेहरे में निखार लाने में बहुत ज्यादा मदद करता है। नींबू में जो एसकॉर्बिक एसिड (ascorbic acid) या विटामिन सी होता है वह एन्टी-ऑक्सिडेंट्स के रूप में काम करते हैं और त्वचा से दाग-धब्बों को दूर करके रौनक लाने में बहुत मदद करते हैं।
विधि:
• एक कटोरी में आधा नींबू का रस निचोड़कर डालें और फिर उसमें रूई को भिगोकर दाग वाले जगह पर लगायें। या फिर आप सीधे नींबू को काटकर दाग पर भी लगा सकती हैं। एक घंटे तक रस को सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। याद रहे कि नींबू का रस लगाने के बाद धूप में बिलकुल न जायें।
• नींबू के रस का इस्तेमाल आप दूसरे चीजों के साथ मिलाकर भी एक पैक के रूप में कर सकती हैं। एक कटोरी में तीन छोटा चम्मच नींबू का रस ले और एक छोटा चम्मच हल्दी पावडर डालकर एक पैक बना सकती हैं। या फिर दो मध्यम आकार के टमाटर को मैश करके उसमें चार बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर भी पैक बना सकती हैं। इन दोनों ही पैक में से जो भी आपको पसंद हो उसको चेहरे के दाग-धब्बे वाले जगह पर लगाकर बीस मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। धीरे-धीरे आपके चेहरे से सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएँगे और चेहरे पर रौनक लौट आएगी।
दूध
दूध में जो लैक्टिक एसिड होता है वह दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत ज्यादा मदद करता है।
विधि-
रात को सोने से पहले रूई के गोले को दूध में भिगोकर दाग वाली  जगह पर अच्छे से लगा लें। और रात भर यूं ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।
दही
दही दूध का ही बना हुआ होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो कि ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है।
विधि
• एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार दही लें और उसमें आधा नींबू का रस डालकर  पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को दाग-धब्बे के ऊपर लगायें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
• आयुर्वेद के अनुसार दाग वाली जगह पर बटरमिल्क लगाने से भी त्वचा में रौनक लौट आती है और साथ ही ताजगी भी महसूस होती है।
संतरा
नींबू की ही तरह से संतरे के रस में भी ब्लीचिंग का गुण होता है जो कि दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
विधि-
एक कटोरी में दो बड़े चम्मच संतरे का रस लें और उसमें एक चुटकी हल्दी की डालकर इसे अच्छी तरह से  मिला लें। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और अगली सुबह गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।
शहद
शहद को यूं ही लगायें या फिर दूसरी किसी चीज के साथ पेस्ट बनाकर लगायें ये त्वचा के मृत कोशिकाओं (dead cells) को निकालकर चेहरे पर रौनक लाने में मदद करता है। साथ ही शहद में जो एन्जाइम होता है वह त्वचा को मुलायम और आकर्षक बनाने में भी बहुत ज्यादा मदद करता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पहले हाथ पर इसका इस्तेमाल करके देख लें उसके बाद ही चेहरे पर इसे लगायें।
विधि-
• एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार नींबू का रस या फिर ऑलिव ऑयल लें। उसमें थोड़ा सा शहद डालकर पेस्ट जैसा बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। आप अपनी त्वचा में बहुत ज्यादा ताजगी महसूस करने लगेंगे।
• ज़रूरत के अनुसार बादाम को भिगोकर पीस लें। उसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस और दूध डालें। उसके बाद इसमें थोड़ा-सा शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने का और फिर बाद में पानी से धो लें।
ऐलो वेरा जेल
ऐलो वेरा जेल के तो अनगिनत फायदे होते हैं जो त्वचा को निखारने में भी काफी मदद करता है।
विधि-
ऐलो वेरा के पत्ते को लंबा काटकर जेल को निकाल लें। और फिर उस जेल को दाग-धब्बे वाली जगह पर लगायें। तीस मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
इन घरेलु उपायों का इस्तेमाल कम-से-कम एक महीना तक करने के बाद ही परिणाम नजर आएगा, इसी लिए  बिना धैर्य खोयें इन उपायों के द्वारा चेहरे की त्वचा को जवान और आकर्षक बनायें

Comments