आज के ज़बाने में युवाओं को ही हो जा रहा है B P हॉर्ट अटैक की परेशानी जानिये केयो पूरा पढ़े नीचे....

युआ आज में ज़बाने में इन वजहों से युवाओं में बढ़ रही हैं हार्ट परेशानी


बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल एक बीमारी बहुत ज्‍यादा सुनने को मिलती है खासतौर पर युवाओं को और वो है हार्ट प्रॉब्लम यानि दिल से जुड़ी बीमारियां. लेकिन आप समय रहते इन बीमारियों से बच सकते हैं. जानें कैसे.
फोर्टिस हॉस्पिटल के हार्ट डिजीज एक्सपर्ट डॉ. युगल के मिश्रा का कहना है कि आज की यंग जनरेशन में हार्ट प्रॉब्लम्स खूब देखने को मिल रही है. लेकिन सवाल ये उठता है कि युवाओं में इस बीमारी के होने का कारण क्‍या है?
हार्ट प्रॉब्लम्स होने के कारण-
  • पहला कारण तो ये है कि ये हार्ट प्रॉब्लम्स जेनेटिक हो सकती है.
  • दूसरा कारण है लोग जल्दी से जल्‍दी अमीर होना चाहते हैं. नतीजन, उनकी लाइफ में बहुत तनाव बढ़ रहा है. लोग जरूरत से ज्यादा सोचने लगे हैं.
  • तनाव के कारण लोगों में ब्लडप्रेशर की समस्या देखने को मिल रही है.
  • फास्टफूड लाइफस्टाइल में खूब शामिल हो गए हैं.
  • लोग जितनी डायट लेते हैं उस हिसाब से फीजिकल एक्टिविटी नहीं करते. लोग एक्सकरसाइज नहीं करते जो कि हार्ट प्रॉब्लम का मुख्य कारण है.
हार्ट प्रॉब्लम्स से बचने के लिए क्या करें-
  • रोजमर्रा की जिंदगी में एक्सरसाइज को शामिल करें.
  • खुद को फिट रखने के लिए एफर्ट करें.
  • डॉ. मिश्रा का कहना है कि जेनेटिक हार्ट प्रॉब्लम्स, डायबिटीज और हाइपरटेंशन इन तीन चीजों पर युवाओं को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए.
  • दिल की बीमारियों से बचना है तो भागदौड़ और स्ट्रेस से सबसे ज्यादा बचे.
  • डायट पर विशेषतौर से कंट्रोल करना करना चाहिए.
  • नींद पूरी लें. कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद पूरी करके भी आप दिल को बीमार होने से रोक सकते हैं. व्यक्ति की नींद पूरी होगी तो उसके सभी ऑर्गन अच्छी तरह से काम करेंगे.
  • अगर आपका ब्लडप्रेशर बहुत हाई है तो उसे कंट्रोल करें. प्रोपर दवाएं लें. ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज या योगा कर सकते हैं.

Comments