रात में खर्राटे चाहे पति के हो या फिर पत्नी के नींद के लिए परेशानी का सबब होते हैं। इनसे निजात पाने के लिए कई उपाय किए होंगे लेकिन फिर भी समाधान ना मिला हो तो बस हम बताते हैं एक नया अनोखा और कारगर तरीका..जीभ की कसरत।
ताइवान के विशेषज्ञों ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो खर्राटों की समस्या का समाधान करता है। विशेषज्ञों का दावा है कि इस डिवाइस की मदद से 50 प्रतिशत तक खर्राटों से राहत मिलती है सिर्फ 7 दिनों में।
इस डिवाइज के जरिए ताइवान में 120 मरीजों पर प्रयोग किया जा रहा है। इस डिवाइस को टंग मसल ट्रेनर कहते हैं जिसके एक छोर पर हवा का बल्ब लगा हुआ है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और खर्राटे नहीं आते
वैसे भी खर्राटों से मुक्त होने के लिए कुछ आसान उपाय करें जैसे अपने सोने की पोजीशन को सही करें। एक करवट लेकर लेटने से रात में खर्राटे नहीं आते।
शराब से दूरी बना लें। सोने से 4 से 5 घंटे पहले शराब पीने से रात में खर्राटे आते हैं। उन लोगों को भी खर्राटे आते हैं जो सामान्य तौर सोते समय खर्राटे नहीं लेते।
खूब सारा पानी पिए इससे नाक में पेलेट सही रहता है साथ ही चिपचिहाट बनी रहती है जिससे नींद में आवाज नहीं आएगी
Comments
Post a Comment