आज के जबाने में लोगो को जल्दी गुस्सा आ जाता है डॉक्टरों के अनुसार न्यूट्रिएंट्स, मैग्निशियम, विटामिन सी और बी की कमी के चलते लोगों को ज्यादा गुस्सा आता जाने कैसे गुस्सा को जल्दी ठंडा काबू में पाए पूरा पढ़े ...

आज के जबाने लडको को गुस्सा जल्दी आता है  


ज्यादातर लोग अपनी हर तरह की आदतों पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश करते हैं पर गुस्सा एक ऐसी चीज है जिस पर काबू पाना बड़ा मुश्किल होता है। लोगों को समझ में ही नहीं आता कि गुस्से के समय आखिर क्या किया जाए। गुस्से में आपकी सारी नसें टाइट हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर और हर्ट रेट बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार न्यूट्रिएंट्स, मैग्निशियम, विटामिन सी और बी की कमी के चलते लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसे में कुछ चीजें हैं जो आपके गुस्से पर काबू पाने में मदद करती हैं। पर क्या आपको पता है कि कुछ फूड ऐसे हैं जिन्हें खाने से तुरंत गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड।

नारियल पानी- जब आपको गुस्सा आता है तो उस समय आपका ब्लड सुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में नारियल पानी या कोकोनट मिल्क पीने से तुरंत गुस्से पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा कच्चा नारियल खाने से भी आपका गुस्सा काफी कम होता है। 

बादाम- बादाम आपके दिमाग की नसों पर तेजी से काम करता है। ऐसे में गुस्सा आने पर बादाम खाने से उस पर कुछ ही पल में काबू पाया जा सकता है।

डार्क चॉकलेट- चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट खाने से गुस्सा कम आता है। जब आप किसी बात पर बहुत गुस्सा हो रहे हों और उस पर काबू पाना चाहें तो तुरंत डार्क चॉकलेट खाने से गुस्सा ठंडा हो जाता है।

हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में बहुत अधिक कैल्शियम और मैग्नेशियम होता है जो कि मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दिमाग के एंग्जाइटी को भी कम करता है। अगर आपको गुस्सा आता है तो तुरंत कोई हरी सब्जी खाएं वो आपके गुस्से को कम करने में मदद करेगी।

किवि- किवि एक ऐसा फल है जो स्ट्रेस मैनेजमेंट का काम करता है। किवि खाने से दिमाग काफी कूल रहता है। गुस्से को काबू करने के लिए किवी की मदद ली जा सकती है।

ब्लू बेरिज- गुस्से पर काबू पाने के लिए ब्लू बेरिज भी काफी लाभदायक हैं। ये गुस्से के समय आपके दिमाग से स्ट्रेस को कम करता है और आपका गुस्सा धीर-धीरे ठंडा हो जाता है।

मछली- मछली में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। जब आपको किसी बात पर बहुत गुस्सा आ रहा हो तो मछली खाने से गुस्से पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सकता है।


Comments