आप फास्ट फूड खाने के दीवाने है तो हो जाये सावधान हो सकती हैं कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बचने के लिए पूरा पढ़े .....
आप फास्ट फूड खाने के दीवाने है तो हो जाये सावधान हो सकती हैं कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
यहां तक की हो सके तो इससे परहेज ही करिए, क्योंकि इन्हें खाकर आप हानिकारक रसायनों की चपेट में आ सकते हैं, जिसे थेलेट्स कहा जाता है। थेलेट्स का प्रयोग खाने को पैक करने में किया जाता है। एक नए शोध से पता चला है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल किए जाने वाले डेयरी और खाद्य उत्पाद के उत्पादन और पैकेजिंग में थेलेट्स नामक औद्योगिक रसायन का प्रयोग किया जाता है।
शोध से यह भी पता चला है कि जो लोग ज़्यादा फास्ट फूड खाते हैं, उनके मूत्र में थेलेट्स का स्तर उन लोगों से 24 से 40प्रतिशत ज़्यादा होता है, जो फास्ट फूड कभी-कभी खाना पसंद करते हैं। अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अस्सिटेंट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता अमी जोटा ने कहा कि “थेलेट्स के कारण बच्चों और युवाओं में कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं”।
यह शोध ‘एन्वायरमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
Comments
Post a Comment