जाने कौन कौन से बातें, जिनका ध्यान रखने पर परिवार में रहता है सुख और प्रेम
प्रेम ही परिवार को जोड़ता है और सभी सदस्यों को करीब लाता है। इसके बिना भावनाएं खो जाती हैं, जीवन नीरस लगने लगता है। यहां जानिए परिवार में प्रेम बनाए रखने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1.परिवार में प्रेम बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अहं का भाव छोड़ दिया जाए, क्योंकि अहं के होते प्रेम नहीं रहता।
2.जीवनसाथी और बच्चों पर पूरा विश्वास करना चाहिए।
3.परिवार के सदस्यों पर अधिकार जताएं, लेकिन ऐसा व्यवहार न करें, जिससे सदस्य आपके सामने डरे-सहमे या बंधे हुए महसूस करें। लंबे समय तक ऐसा माहौल रहेगा तो परिवार से प्रेम गायब हो जाएगा।
4.जहां किसी भी तरह की जकड़न होती है, वहां प्रेम नहीं होता। जहां प्रेम नहीं होता है, वहां धर्म पालन नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि परिवारिक माहौल में इतना खुलापन हो कि सभी सदस्य अपने विचारों को एक-दूसरे से बांट सके।
5.किसी बात पर मतभेद या समस्या हो तो परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए सभी परेशानियां दूर कर लेनी चाहिए।
6.प्रेम की खासियत है कि उसमें लेने का भाव नहीं होता। इसलिए बच्चों से उम्मीदें पूरी करने के लिए अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिए। इससे संतान को घुटन महसूस हो सकती है। उनकी जिंदगी से जुड़े फैसलों के लिए उनके साथ बातचीत करें। इससे प्रेम और रिश्ता मजबूत होगा।
7.बच्चों का मन कोमल होता है, इसलिए परिवार के सदस्यों का आपसी व्यवहार और बोलचाल का बच्चों पर गहरा असर होता है। इसलिए यदि परिवारिक वातावरण स्नेह से भरा होगा तो अगली पीढ़ी में भी ऐसे ही संस्कार आ जाएंगे।
8.महाभारत में प्रसंग है कि अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु मां के गर्भ में ही युद्धकला सीख गया था। इससे सीख लेकर परिवार का माहौल भी ऐसा बनाएं कि घर के छोटे बच्चे अच्छी बातें बड़ों से सीख सकें
Comments
Post a Comment