क्या आप का मोबाइल बार-बार हैंग होना या स्लो चलने से परेशान हैं तो इसका भी उपाय है। इसके लिए आपको किसी मैकेनिक या कंप्यूटर के पास जाने की जरुरत नहीं जाने कैसे ठीक होगा निचे ब्लोग्ग को ओपन कर के पढ़े ...

मोबाईल  से परेसान है तो अपनए ये टिप्स ..

अगर आपने महंगा एंड्रॉयड फोन खरीदा है और उसके बार-बार हैंग होने या स्लो चलने से परेशान हैं तो इसका भी उपाय है। इसके लिए आपको किसी मैकेनिक या कंप्यूटर इंजीनियर के पास जाने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ बताई गई ट्रिक्स अपनानी हैं और कुछ ही पलों में आपका फोन स्‍मूद चलने लगेगा। ये 11 ट्रिक्स सभी तरह के एंड्रॉयड फोन पर काम करती हैं।
एंड्रॉयड अथॉरिटी के अनुसार, जो लेटेस्ट ऐप होते हैं उनमें कई चीजें नई जुड़ी होती हैं, इससे आपका फोन सामान्य स्पीड में चलता है। इसलिए बेहतर है कि अगर आपके मोबाइल में कई महीने पुराने ऐप इन्स्टॉल हैं तो उन्हें अपडेट करें। सिस्टम अपडेट करने के लिए आप (सेटिंग>अबाउट फोन>सिस्टम अपडेट्स) में चेक करें, अगर फोन का सिस्टम अपडेटेड नहीं है तो उसे अपडेट करें।
अगर आप की स्क्रीन में वालपेपर के तौर पर लाइव वालपेपर या स्क्रीन सेवर लगा है तो उसकी जगह पर स्टिल इमेज यूज करें। दरअसल लाइव वालपेपर ज्यादा रैम यूज करता है। इससे फोन की स्पीड में सुधार के साथ ही बैटरी भी ज्यादा चलेगी।
हमारे फोन में कई ऐप ऐसे भी मौजूद हैं जिन्हें हम कभी इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे एेप्स को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें या फिर डिसेबल कर दें। इससे एंड्रॉयड फोन की गति में सुधार होगा। डिसेबल करने से फायदा यह होगा कि जब आपको इस अप्लीकेशन की जरूरत हो तो इनेबल करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
अपने मोबाइल की कुछ डिवाइसेज को टर्न ऑफ करें या उसका एनीमेशन कम करें। इसके लिए सेटिंग में जाकर अबाउट फोन में क्लिक करें यहां आपको एक बिल्ट नंबर वाला ऑप्‍शन दिखेगा। इस ऑप्‍शन पर आप सात बार टैप करेंगे तो डेवलपर मिलेगा। अगर यहां से सिस्टम डेवलपर का ऑप्‍शन न मिले तो सेटिंग में वापस जाकर सिस्टम डेवलपर ऑप्‍शन को खोजे। यहां पर आपको विंडो एनीमेशन स्केल दिखेगा जिसे .5x या ऑफ कर दें। इससे आपका मोबाइल ठीक स्पीड से चलने लगेगा।
अपने एंड्रॉयड फोन को फास्ट चलाने का यह सबसे कारगर तरीका है। काफी दिन से चल रहे ऐप्स का कैशे और डाटा ‌क्लीयर करेंगे तो मोबाइल के रैम में काफी स्पेस बचेगा जिससे आपका मोबाइल स्मूद चलेगा। इसके‌ लिए आपको मैनेज ऐप या सेटिंग में जाकर ऐप्स के ऑप्‍शन पर क्लिक करें। यहां पर मौजूद एक ऐप्स को एक-एक करके उसका कैशे और डाटा क्लीयर करें। अब आपका फोन पहले से बढ़िया चलेगा।
सिस्टम ऑटो सिंक्रोनाइज्ड मोड में होने पर आप जो भी डाटा या कंट्रैक्ड एड करतें हैं वो ऑनलाइन होने लगते हैं जिससे आपका सिस्टम धीमा हो जाता है। इसके लिए आप सेटिंग में जाकर ऑटो सिंक्रोनाइज्ड को ऑफ करें।
ऐप्स के अलावा फाइल मैनजर में भी कैशे होता है जो टेम्पररी फाइल्स के रूप में होता है। इसके लिए ‌आप ऐप और सिस्टम से जुड़ी टेम्पररी फाइल्स और कैशे फाइल्स को डिलीट करें। इससे न सिर्फ आपका फोन ठीक चलेगा बल्कि मेमोरी का अनावश्यक डाटा भी खत्म होगा।
बताए गए इन तमाम उपायों के बाद भी अगर आपके फोन की स्पीड ठीक नहीं हुई तो आप किसी थर्ड पार्टी के एंड्रॉयड लॉन्चर इस्तेमाल कर सकते हैं। थर्ड पार्टी लॉन्चरों में गो लॉन्चर एक्स, एपेक्स लॉन्चर और नोवा लॉन्चर हैं। इन सबके बाद भी फोन हैंग हो तो अगले स्टेप आजमाएं।
मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट मोड पर करना यानी फॉर्मेट करना रिस्की काम है। क्योंकि इससे आपका महीनों पुराना सुरक्षित किया डाटा साफ हो जाता है। यहां तक कि आपके मोबाइल में सेव कंटैक्ट नंबर भी उड़ जाते हैं। लेकिन इस बात की गारंटी है कि फैक्ट्री रिसेट करने पर आपका मोबाइल हैंग नहीं होगा। आपका जरूरी डाटा न उड़े इसके लिए आप उसे मेमोरी कार्ड में और कंटैक्ट नंबर सिमकार्ड में सेव कर लें।
ऊपर बताएं गए उपायों के बाद भी अगर आपका स्लो चल रहा है या हैंग हो रहा है तो आप कस्टम रोम का ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमारे एंड्रॉयड फोन में जरूरत से ज्यादा ऐप्स रन करते रहते हैं जो फोन को धीमा बनाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ओवर लॉक डिवाइस वाले ऐप डाउलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments