WORLD की सबसे रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित 'ट्रीमैन' की मौत हो गयी कुछ दिन पहले ओप्रेसन करने वाला था ...
'ट्रीमैन' के नाम से प्रसिद्ध डेडे कोसवारा की मौत हो गई है। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोसवारा की 42 साल की उम्र में इंडोनेशिया के बांडुंग में 30 जनवरी की सुबह मौत हो गई है। कोसवारा 'लेवांडोवस्की लुट्ज डिसप्लेसिया' नाम की बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी की वजह से उसके परिवार ने उससे दूरी बना ली थी।
इस बीमारी में शरीर के हिस्से पेड़ की छाल की तरह फैलने और बढ़ने लगते हैं।
10 साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था
कोसवारा की पत्नी ने इस गंभीर बीमारी की वजह से 10 साल पहले उससे नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उसे कभी भी अपनी पत्नी और दो बच्चों का सपोर्ट नहीं मिला। मिरर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोसवारा का कहना था कि वह इस ज्ञातक बीमारी से ठीक होने के बाद नौकरी करना चाहता है। वह कहा करता था कि क्या पता एक दिन उसे एक ऐसी लडकी मिले जो उससे शादी करे।
कोसवारा की बहन के मुताबिक वह अपने हाथों से खाना खाने में भी असमर्थ हो गया था। कमजोरी की वजह से वह बोल नहीं पाता था। कोसरावा की देखभाल करने वाली नर्स का कहना है कि वह बिस्तर पर लेटा-लेटा बोर होता था और वक्त बीताने के लिए लगातार स्मोकिंग करता था।
Comments
Post a Comment