आप खेल खेल में लाखों रुपए कमा सकते हैं .घर बैठे, खेल खेल में लाखों कमाने का मौका जाने क्या करना होगा ......

घर बैठे, खेल खेल में लाखों कमाने का मौका जाने क्या करना  होगा ...


खेल खेल में कमाने का मौका
आप खेल खेल में लाखों रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर से निकलने की भी जरूरत नहीं होगी। आपको यक़ीन भले न आ रहा हो, मगर ये बात सौ फ़ीसदी सच है।

दुनिया भर में हज़ारों लोग, खेल-खेल में करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। कुछ ऐसी है कम्प्यूटर गेम्स की दुनिया।

अब यूक्रेन के रहने वाले अलेक्सी क्रुपनिक को ही लीजिए। उन्हें बचपन से ही कम्प्यूटर गेम्स का शौक़ था। और आज वो इस शौक़ की वजह से लाखों कमा रहे हैं।

नब्बे के दशक में, अपने बचपन में क्रुपनिक, ख़ाली वक़्त में कंप्यूटर गेम्स खेलते थे। ख़ुद का कंप्यूटर था नहीं, सो, क्लब में जाकर खेलते थे। जल्दी ही इसमें उन्हें महारत हासिल हो गई।

और साल 2003 में 23 बरस साल की उम्र में क्रुपनिक ने पहला बड़ा ई स्पोर्टिंग टूर्नामेंट जीता। इसमें उन्हें इनाम में लैपटॉप मिला। जिसकी क़ीमत थी 1430 डॉलर या क़रीब आज के 97 हज़ार रुपए। क्रुपनिक के लिए ये बहुत बड़ी रक़म थी। जिससे उस वक़्त यूक्रेन में कार ख़रीदी जा सकती थी। सो उन्होंने फ़ौरन लैपटॉप बेच डाला।

जल्द ही वो पैसे के लिए गेम खेलने लगे थे। साल 2011 आते-आते क्रुपनिक, वर्चुअल दुनिया के खलनायकों को मारकर लाखों रुपए कमा रहे थे। हर टूर्नामेंट से क़रीब 23 लाख रुपए। इसके अलावा क़रीब सवा लाख रुपए हर महीने वो अपने स्पॉन्सर्स से कमा लेते थे।

Comments