क्या आप वॉट्सऐप के बारे में जानते है सब कोई इस्तमाल करता .लेकिन वॉट्सऐप की ऐसी कुछ बातें आपको बता रहे हैं जिसे आप शायद ही जानते हों...

वॉट्सऐप के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप!

वॉट्सऐप एक ग्लोबल मेसेजिंग ऐप है जिसने बीते कुछ ही सालों में कामयाबी की हदें पार कर दी हैं। हालांकि, स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद होने के बावजूद इस ऐप के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिन्हें लोग नहीं जानते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम वॉट्सऐप की ऐसी कुछ बातें आपको बता रहे हैं जिसे आप शायद ही जानते हों-
नंबर 1: वॉट्सऐप का नाम मशहूर शब्द पर
वॉट्सऐप के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप!
ऐप के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिन्हें लोग नहीं जानते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम वॉट्सऐप की ऐसी कुछ बातें आपको बता रहे हैं जिसे आप शायद ही जानते हों...

वॉट्सऐप के फाउंडर्स में से एक जैन कॉम ने ऐप का नाम मशहूर शब्द ‘वॉट्स ऐप?’ पर रखा। आखिर सबकुछ आइडिया का ही तो खेल है दोस्त।
नंबर-2: मार्केटिंग पर एक पैसा खर्च नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप ने मार्केटिंग पर आजतक एक पैसा खर्च नहीं किया है। बजाय इसके, कंपनी आज तक अपने उस वादे पर कायम है जिसमें इसने प्रचार और तिकड़म का सहारा न लेने की बात कही थी।
नंबर-3: NASA के बजट से ज्यादा मूल्यवान
2014 में, फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर में वॉट्सऐप को खरीद लिया। यह NASA के बजट से भी ज्यादा बड़ी कीमत थी। 2014 में, NASA का बजट 17 बिलियन डॉलर था।
नंबर-4: हर दिन 30 बिलियन मेसेज भेजे और पाए जाते हैं।
यह सच है! दुनिया की नंबर वन मेसेजिंग ऐप पर हर दिन 30 बिलियन से ज्यादा मेसेज भेजे जाते हैं और रिसीव भी किए जाते हैं। फरवरी 2016 तक, 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे।
नंबर-5: इसके फाउंडर्स को फेसबुक ने रिजेक्ट कर दिया था
इस सच के बावजूद कि वॉट्सऐप को फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। ऐप के फाउंडर जैन कॉम और ब्रायन एक्टन ने वॉट्सऐप बनाने से पहले फेसबुक में नौकरी के लिए आवेदन किया था। दोनों को ही रिजेक्ट कर दिया गया था। फेसबुक शायद इन्हें नौकरी देकर अपने बेशुमार धन को बचा सकता था।
नंबर-6: याहू के बिना कुछ नहीं होता वॉट्सऐप
वॉट्सऐप के दोनों ही फाउंडर्स ने इसे बनाने से पहले याहू में काम किया था। ऐप बनाने से पहले, कॉम को अपनी सेविंग्स पर निर्भर रहना पड़ा, जो उन्होंने याहू की कमाई से इकट्ठा की थी। इसलिए अगर वह सेविंग न होती तो कौन जानता है कॉम आज क्या कर रहे होते।
नंबर-7: इन्वेस्टर्स को ढूंढे नहीं मिले फाउंडर्स
सिकोया कैपिटल ने 2011 में ऐप्लिकेशन में 7 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया। हालांकि सिकोया के पार्टनर जिम गोट्ज ने कॉम और एक्टन को संपर्क करने की खूब कोशिश की । वह भी इन्वेस्टमेंट करना चाहते थे लेकिन फाउंडर्स ढूंढे नहीं मिले।

Comments