घर में पड़ा कचरा घटा सकता है आपका गुड लक
अगर आप घर में पड़े कचरे को नहीं निकालेंगे तो यह आपके ग्रहों को भी प्रभावित कर सकता है. जी हां ! कई बार ऐसा होता है कि कुछ कबाड़ जो सालों से बिना काम आए घर में पड़े रहते हैं और आप भी उसे निकालने की हिम्मत नहीं कर पाते, दरअसल इस तरह की वस्तुएं आपके भाग्य को प्रभावित करती हैं आप सोच रहे होंगें कैसे तो जानने के लिए क्लिक करें..वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी भी घर का दक्षिणी पश्चिमी कोना सबसे भारी होना चाहिए, ऐसे में संग्रह योग्य वस्तुओं को उस कोने में रखा जा सकता है | लेकिन संग्रह में एक बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि इसमें मिट्टी एवं अन्य कचरा ना हो वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार घर चाहे पूर्वमुखी, पश्चिम मुखी, उत्तर मुखी अथवा दक्षिण मुखी होने पर भी उत्तर और पूर्व के हिस्से हल्के, कम वजन के और संभव हो तो खाली होने चाहिए | वहीं दक्षिण और पश्चिम की दिशाओं में अधिकतम वजन रखना चाहिए. इसी सिद्धांत के हिसाब से गोदाम बनाने अथवा घर का कीमती सामान रखने का उपयुक्त स्थान दक्षिण-पश्चिम बताया गया है.हमारे रहन सहन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है. कई बार हम सभी प्रकार की उपलब्धियों के बावजूद अपने रोजमर्रा की सामान्य जीवन शैली में दुखी और खिन्न रहते हैं. वास्तु दोष मूलतः हमारे रहन सहन के तरीके से उत्पन्न होता है. प्राचीन काल में वास्तुशास्त्री ही मकान की बुनियाद रखने से पहले आमंत्रित किए जाते थे और उनकी सलाह पर ही घर के मुख्य द्वार रसोईघर, शयन कक्ष, अध्ययनशाला और पूजा गृह आदि का निर्णय लिया जाता था आजकल के शहरी जीवन और तड़क-भड़क की जिन्दगी में हम नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से घर या मकान का निर्माण कर लेते हैं. जब भारी लागत लगाने के बावजूद भी घर के सदस्यों का सुख चैन गायब हो जाता है, तब हमें यह आभास होता है कि मकान बनाते समय कहां पर चूक हुई है. इन वास्तु टिप्स से आप अपने घर-मकान, दुकान या कारखाने में आने वाली बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं .||
Comments
Post a Comment