मेट्रो में जॉब करने के लिए आप तैयार है तो अपने ही देश में जॉब मिलेगा मेट्रो देगी 2000 नौकरी जाने कैसे

खुशखबरीः दो महीने में लखनऊ मेट्रो देगी 2000 नौकरियां


मेट्रो खोलेगा हजारों नौकरियों का पिटारा

मेट्रो में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी एलएमआरसी एक-दो माह में करीब 2000 नौकरियों का पिटारा खोलने वाला है। इसको लेकर एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार डॉ. ई. श्रीधरन ने सभी निदेशकों को अपने-अपने प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है।

प्रस्ताव आते ही एलएमआरसी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। श्रीधरन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नौकरियां आउटसोर्सिंग और सीधी भर्ती- दोनों तरीके से दी जाएंगी।

मेट्रो का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत भी बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए परियोजना का ट्रायल शुरू होने से पहले ही अधिकारी से लेकर फोर्थ क्लास कर्मचारी तक भर्ती किए जाएंगे। इसमें सबसे पहले लंबी ट्रेनिंग का दौर चलना है।

नई भर्तियों के संबंध में एलएमआरसी एक से डेढ़ माह में प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसको लेकर निदेशकों की कमेटी ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। बोर्ड से अनुमोदन लेकर ये भर्तियां की जाएंगी।

एलएमआरसी में अब तक जो भर्तियां हुई हैं, वह बहुत कम हैं। एमडी के अतिरिक्त निदेशकों के अलावा 100 से भी कम अभियंता भर्ती किए गए हैं। कुछ सीधी भर्ती से रेलवे और अन्य विभागों से लिए हैं।

जबकि 78 जेई और एई की भर्ती एलएमआरसी ने लिखित परीक्षा के जरिये की थी। अब जबकि मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करने में लगभग एक साल ही बचा है, ऐसे में नई भर्ती करने का समय शुरू हो चुका है।

Comments