1990 वर्ष , इराक ओर कुवैत के लड़ाई में जाने कैसे बचाए गए थे 1.70000लोग


1990 के दसक में इराक & कुवेत युद्ध (लड़ाई ) के दौरान कुवैत में 1.70,000 फसे भारतीयों को वहां से निकला था जाने कैसे . ये आने वाली फिल्म में दिखाया गया है ,जिसका नाम है ( एयारलिफ्ट )  

क्या वाकई कोई रंजीत कटियाल था?
जब दो अगस्त 1990 को खाडी युद्ध शुरू हुआ तो वहां फंसे पौने दो लाख भारतीयों को सुरक्षित निकालना एक बडी चुनौती थी। एयर इंडिया की मदद से चलाया गया ये अभियान दुनिया का सबसे बडा रेस्क्यू ऑपरेशन माना जाता है।

इस अभियान पर बनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार ने रंजीत कटियाल की भूमिका निभाई है, जिन्हें भारतीय नागरिकों को वहां से बचाकर निकालने में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया गया है।

फिल्म से जुडे लोगों ने यहां तक दावा किया है कि तत्कालीन विदेश मंत्री आईके गुजराल और इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की मुलाकात व्यवसायी रंजीत कटियाल ने कराई थी।

अक्षय कुमार के प्रशंसक 22 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन इस पर सवाल उठने लगे हैं। क्या सचमुच ऐसा कोई व्यवसायी था जिसने इतना बडा काम किया था?


निर्देशक राजा कृष्णन मेनन का कहना है कि लोगों को बचाए जाने की घटना की पृष्ठभूमि पर बनी अन्य कहानियों के साथ 2012 में आई हॉलीवुड फिल्म से इसकी दूसरी कोई समानता नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वह 1990 में हुई इस घटना से वाकिफ नहीं थे, निर्देशक जब ‘‘एयरलिफ्ट’’ की कहानी लेकर उनके पास आए तब उन्हें इस बारे में पता चला।
उन्होंने कहा, ‘उस वक्त इस बचाव कार्य के संबंध में केवल एक लेख मौजूद था। सरकार ने इसे बहुत खामोशी से अंजाम दिया। यह कोई मजाक की बात नहीं है। जब मैं उन लोगों से मिला तब घटना का जिक्र करते हुए उनकी आंखें नम हो जाती थीं। इस कहानी से मैं बहुत प्रभावित हूं। यह हमारे देश की महानता दिखाता है।’

Comments